महापौर ने कोरोना टीकाकरण कैंप का अवलोकन किया

जोधपुर। कोरोना टीकाकरण को लेकर आयोजित किए जा रहे विशेष कैंप का नगर निगम उत्तर महापौर कुन्ती परिहार ने अवलोकन किया और शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
महापौर कुन्ती परिहार ने वार्ड संख्या 15, वार्ड संख्या 70 और वार्ड संख्या 71 में आयोजित हो रहे टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर ने टीकाकरण करवाने लाभार्थियों से मुलाकात की साथ ही टीकाकरण करवाने के बाद उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। उन्होंने चिकित्सा कर्मियों से भी शिविर की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। महापौर ने कहा कि वर्तमान में जिस तेजी के साथ कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है उससे बचने में कोरोना का टीका बहुत ही कारगर साबित हो रहा है, ऐसे में 45 वर्ष से ऊपर के सभी लाभार्थियों को आगे आकर टीकाकरण करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि आगामी 1 सप्ताह के भीतर 45 वर्ष के ऊपर सभी लाभार्थियों का टीकाकरण हो ताकि शहर में कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इस दौरान वार्ड पार्षद मेहराज अंसारी, पार्षद भेरू लाल परिहार भी मौजूद थे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button