लोहे की तीन अलमारी भेंट की
जोधपुर। महावीर इंटरनेशनल ब्लू सिटी द्वारा चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 16 स्थित राजकीय सैटेलाइट अस्पताल की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए लोहे की तीन अलमारी भेंट की गई।
अध्यक्ष जेएम कुम्भट व सचिव सुधा गर्ग ने बताया कि इन अलमारियों को तैयार करने में पूर्व अध्यक्ष मदन राज कर्नावट, सूर्य प्रकाश शर्मा, विजयलक्ष्मी व आशा व्यास का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस अवसर पर डॉ. हस्तीमल आर्य, डॉ. अनिता शर्मा, डॉ. नरसिंह माथुर, डॉ. जितेन्द्र पुरोहित, डॉ. विनोद, डॉ. मंजीत, डॉ. शिल्पा, नरेंद्र शर्मा, अमरचंद मंत्री, बीएम अग्रवाल, हर्ष कुमारी, नारायणी उपस्थित रहे। अस्पताल प्रभारी हस्तीमल आर्य ने केन्द्र का आभार व्यक्त किया।