श्रम कल्याण विभाग की योजनाओं की जानकारी दी

जोधपुर। राज्य सरकार के गुड गवर्नेस व ई गवर्नेस के संकल्प को जोड़ते हुए जिला कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह के निर्देशानुसार चलाए जा रहे सेवा अभियान के तहत आमजन को श्रम कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई गई।
संवाद कार्यक्रम में एडीएम सिटी द्वितीय सत्यवीर नेे सेवा अभियान के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आमजन के हित में विभिन्न क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की जानकारी के साथ पात्र व्यक्तियों को लाभांवित किया जा रहा है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ प्राप्त करे। उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर द्वारा संचालित सेवा अभियान का मूल उद्देश्य है कि चिकित्सा, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सडक़, विद्युत सहित समस्त पब्लिक वैलफेयर सेक्टर्स से जुड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं का आमजन को लाभ पहुंचाएं।
संवाद कार्यक्रम में श्रम निरीक्षक बहादुर सिंह ने निर्माण श्रमिको के लिए अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए प्रोत्साहन योजना, विदेश में रोजगार के लिए वीजा पर होने वाले व्यय का पुनर्भरण योजना, निर्माण श्रमिक एवं उनके आश्रित बच्चों द्वारा भारतीय, राजस्थान प्रशासनिक सेवा के लिए आयोजित प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा उत्र्तीण करने पर प्रोत्साहन योजना, निर्माण श्रमिक जीवन व भविष्य सुरक्षा योजना, निर्माण श्रमिक शिक्षा व कौशल विकास योजना, प्रसूति सहायता योजना, शुभशक्ति योजना, निर्माण श्रमिक सुलभ्य आवास योजना, सिलिकोसिस पीडि़त हिताधिकारियों के लिए सहायता योजना तथा ई मित्र पर पंजीकरण करवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज, पात्रता की जानकारी दी। साथ ही उन्होने बताया कि निर्माण श्रमिक जन सूचना पोर्टल पर हमारे विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते है।
जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार जोधपुर डिस्ट्रिक के ऑफिशियल फेसबुक पर संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कर आमजन को श्रम कल्याण विभाग से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत स्तर पर ई मित्र प्लस मशीनों द्वारा भी ग्रामीणजनों से जानकारी साझा की गई।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button