ग्राम रोहिडा में पोषण वाटिका कार्यक्रम आयोजित

सिरोही। जिला प्रशासन, पंचायतीरात विभाग व महिला अधिकारिता के संयुक्त तत्वाधान में बेटी बचाओ बेटी पढाओं योजनान्तर्गत कन्या पोषण वाटिका कार्यक्रम का आयोजन पिण्डवाडा ब्लाॅक के रोहिडा ग्राम पंचायत में किया गया। यह एक कन्या-पोषण वाटिका जिले में नवाचार है। पिंडवाडा उपखण्ड अधिकारी हरीसिंह देवल ने प्रत्येक परिवार में सहजन फली के उपयोग को प्रोत्साहित करने के साथ ही बेटा-बेटी में भेदभाव समाप्त करने का आह्वान किया । रूढिवादी मानसिकता से बाहर निकलने एवं बालिका शिक्षा को बढावा देने हेतु कहा। विकास अधिकारी हनुवीर सिंह ने बेटी जन्म उत्सव रूप में मनाने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान किया साथ ही प्रत्येक घर में सहजनफली पौधें लगाने की बात की और सहजन फली के कई गुण है जिसमें सहजन में कार्बोहाईडेªेट, प्रोटीन, कैल्शियम, पौटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन ए सी व बी काॅम्पलैक्स प्रचुर मात्रा में है। सहजन में दूध की तुलना में 4 गुना कैल्शियम और दुगना प्रोटीन पाया जाता है। सहजन की फली वात व उदरशूल में पत्ती नैत्ररोग,मोच,साईटिक, गाठिया रोग में उपयोगी है।
महिला अधिकारिता विभाग सहायक निदेशक श्रीमती अंकिता राजपुरोहित ने कन्या वाटिका कार्यक्रम का उदृेश्य एवं रूपरेखा पर प्रकाश डाला। साथ ही बाल विवाह न करने एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का संकल्प दिलाया। बाल विकास परियोजना अधिकारी आशापाल ने प्रत्येक परिवार में किचन गार्डन विकसित करने एवं सहजनफली के उपयोग बताए। रोहिडा सरपंच पवनसिंह राठौड ने सहजन फली का दैनिक जीवन में उपयोग करने की सभी को शपथ दिलवाई। रोहिडा ग्राम पंचायत में विगत 6 माह में जन्म लेने वाली बालिकाओं एवं उनकी माताओं को जिला कलक्टर महोदय का बधाई संदेश एवं एक सहजनफली का पौधा वितरित किया। कार्यक्रम में सभी लाभार्थी महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा कन्या पोषण वाटिका में चयनित स्थान पर सहजनफली का पौधा लगाया गया। कार्यक्रम का संचालन दीपिका पंवार द्वारा किया गया।
उल्लेखनीय है कि जिला कलक्टर भगवती प्रसाद द्वारा शिवगंज पंचायत के ग्राम कोलर , सिरोही पंचायत के भूतगांव , रेवदर पंचायत  के डाक , आबूरोड पंचायत के ग्राम सांतपुर में कन्या पोषण वाटिका के लिए चयन किया गया है। बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने के साथ ही समाज में उनके साथ भेदभाव समाप्त हो उन्हें अच्छा पोषण मिले, वे शिक्षित बने इसे सुनिश्चित करने के लिए यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button