समेकित स्वास्थ्य जानकारी प्लेटफार्म (आईएचआईपी) का प्रशिक्षण सम्पन्न

सिरोही। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के समेकित रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) के अंतर्गत स्वास्थ्य भवन के सभागार में जिले सभी बीसीएमओ, चिकित्सा अधिकारीयों व लेब टेक्नीशियन को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार की अध्यक्षता में समेकित स्वास्थ्य जानकारी प्लेटफार्म (आईएचआईपी) का प्रशिक्षण दिया गया। उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. विवेक कुमार ने बताया की समेकित स्वास्थ्य जानकारी प्लेटफार्म (आईएचआईपी) एक रियल टाइम आधारित वेब इनेबल्ड इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ इनफार्मेशन सिस्टम है, जिसमें किसी भी बीमारी के केस के आधार पर स्वास्थ्य संस्था के डाटा को एकत्रित किया जावेगा। यह एक सिंगल विंडो प्लेटफार्म है, स्वास्थ्य विभाग की जानकारी को एक ही पोर्टल पर डाला जा सकता है। आईएचआईपी की शुरुआत आईडीएसपी कार्यक्रम से की गयी है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत आने वाले 3 प्रकार के प्रारूप एस, पी और एल को ऑनलाइन भरा जावेगा तथा किसी भी प्रकार की बीमारी का अलर्ट जारी किया जा सकता है।  प्रशिक्षण में आईएचआईपी मोबाइल एप में फॉर्म किस प्रकार भरा जायेगा उसका प्रशिक्षण एसएमओ डब्ल्यूएचओ डॉ. पंकज सुथार ने पॉवरपॉइंट प्रेजेंटेशन द्वारा दिया तथा एएनएम को मोबाइल पर एप इनस्टॉल करवानी की जानकारी दी। जिला एपिडेमियोलॉजीस्ट धनीराम झा द्वारा भी प्रशिक्षण में ओपीडी में आने प्रत्येक मरीज की एन्ट्री सॉफ्टवेयर में प्रतिदिन करवाने के बारे में चिकित्सा अधिकारीयों जानकारी दी व लेब टेक्नीशियनों को लेब जांचों का इंद्राज करवाने के बारे में जानकारी दी तथा एएनएम द्वारा एप्प को इनस्टॉल कर सर्वे के दौरान प्रत्येक घरों का सर्वे इंद्राज किया जाएगा। प्रशिक्षण में डिप्टी सीएमएचओ डॉ. महेश गौतम, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राहुल माथुर, जिला आईईसी समन्वयक दिलावर खाँ, डीईओ (आईडीएसपी) सोहन लाल के साथ चिकित्सा संस्थान के चिकित्सा अधिकारी लेब टेक्नीशियन उपस्थित रहे।
Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button