बीएसएफ आईजी ने बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्थाएं जांची

जोधपुर। सीमा सुरक्षा बल राजस्थान फ्रंटियर के महानिरीक्षक पंकज गूमर ने पदभार संभालने के बाद पहली बार जैसलमेर से लगती भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा का दौरा किया।
गूमर ने सात दिवसीय अधिकारिक दौरा कर सीमा सुरक्षा का जायजा लिया गया। सर्वप्रथम सेक्टर मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल, जैसलमेर उत्तर एवं दक्षिण पर अन्तरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा और ऑपरेशनल संबंधी जानकारी ली गई।
इसके बाद जैसलमेर क्षेत्र से लगती सीमा चौकियों का भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया गया। साथ ही सीमा चौकी पर वृक्षारोपण कर नवनिर्मित प्रहरी आवास का उद्घाटन किया गया। इस दौरान सीमा पर तमाम विषम व कठोर परिस्थितियों में अपने कत्र्तव्य का पालन कर रहे सीमा प्रहरियों की हौसला आफजाई करते हुए कहा कि आईजी गूमन ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल देश की प्रथम रक्षा पंक्ति है जो सीमा पर पड़ोसी देश के हर खतरे का सर्वप्रथम सामना करता है। सीमा पर निगरानी के लिए अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करने पर विशेष जोर दिया। पंकज ने सैनिक सम्मेलन को सम्बोधित किया। श्री तनोट माता मन्दिर परिसर में स्थित विजय स्तम्भ पर शहीदों को श्रद्वाजंलि अर्पित की और मंदिर में पूजा-अर्चना की।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button