उत्तर पश्चिम रेलवे अन्तर मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू
जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे की अन्तर मंड़लीय बैडमिंटन प्रतियोगिता रेलवे स्टेडियम परिसर स्थित रेलवे अधिकारी क्लब के बैडमिंटन कोर्ट में प्रारम्भ हुई।
जोधपुर मंडल खेलकूद सचिव रवि मीणा ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारम्भ मंडल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर पाण्डेय ने कहा कि खेलकूद गतिविधियों में भाग लेने से शारीरिक फिटनेस के साथ साथ मानसिक प्रसन्नता भी मिलती है। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों का परिचय प्राप्त किया तथा उन्हें प्रसन्नचित होकर खेलने का मंत्र दिया। उल्लेखनीय है कि गीतिका पाण्डेय टेबिल टेनिस की राष्ट्रीय स्तर की खिलाडी रह चुकी हैं। प्रतियोगिता में मेजबान जोधपुर, अजमेर, बीकानेर जयपुर मंडल, अजमेर कारखाना, जोधपुर कारखाना तथा रेलवे सुरक्षा बल की टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन मैच में अजमेर कारखाना ने आरपीएफ को 2-0 से हराया। दूसरे मैच में बीकानेर मंडल ने जोधपुर कारखाना को 2-0 से हराया।