ऑनलाइन किया नित्यानंद त्रयोदशी महोत्सव का प्रसारण
जोधपुर। इस्कॉन जोधपुर द्वारा तनावड़ा फांटा स्थित राधा गोविंद मंदिर में नित्यानंद त्रयोदशी महोत्सव का ऑनलाइन माध्यम से प्रसारण किया गया।
महोत्सव की शुरुआत प्रात: 4:30 बजे मंगला आरती के साथ हुई। इसके पश्चात प्रात: 7:30 बजे श्रृंगार दर्शन, गुरु पूजा एवं देवकीनंदन महाराज द्वारा नित्यानंद महाराज के दिव्य चरित्र पर उपख्यान दिया गया। इस उत्सव के उपलक्ष्य मे राधा गोविंद को नई पोशाक अर्पित की गई। तत्पश्चात प्रात: 11 बजे से दूध एवं अनेको फलों के रसो द्वारा महाभिषेक किया गया। साथ ही ब्रह्म संहिता के पाठ के साथ हरिनाम कीर्तन किया गया।