शिविर में ड्रिल स्किल, आपदा प्रबंधन की जानकारी दी
जोधपुर। कमला नेहरू महिला महाविद्यालय में चल रहे शिविर के दूसरे दिन कैडेट्स ने ड्रिल स्किल्स मानचित्र पर जमीनी निशानों की पहचान व सांकेतिक चिन्हों की जानकारी ली।
लेफ्टिनेंट कीर्ति महेश्वरी द्वारा आपदा प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई। नायक सूबेदार रामलाल ने पैदल सेना के संगठन व कार्यशाला के बारे में कैडेट्स को जानकारी दी। वरिष्ठ जी सीआई राठौड़ ने मेप रीडिंग की जानकारी दी। हवलदार जब्बर सिंह और हवलदार रविन्द्र सिंह ने ड्रिल और प्रशिक्षण की कक्षाए ली। हवलदार पंकज ने हेल्थ एंड हाइजीन की कक्षाएं ली। ऑफिसर सीता मुहर ने लीडरशिप की कक्षाएं ली।