पुन्यहाम पुन्यहाम, प्रियंताम प्रियंताम के उच्चारण के साथ महामहोत्सव संपन्न
जोधपुर। फतेहसागर स्थित जैन दादावाड़ी में बसन्त पंचमी एवं वार्षिक पाटोत्सव के उपलक्ष में चल रहे पांच दिवसीय कार्यक्रम का समापन मूलनायक शीतलनाथ भगवान को ध्वजा चढ़ाने के साथ संपन्न हुआ।
समिति अध्यक्ष अशोक रांका ने बताया कि पांच दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत अंतिम दिन पूजा मूलनायक शीतलनाथ भगवान की स्नात्र पूजा से हुई। तत्पश्चात सत्तरभेदी पूजा पढाई गई। सत्तर भेजी पूजन में अभिजीत महूर्त में मूलनायक भगवान को ध्वजा चढ़ाई गई। ध्वजा चढाने के साथ ही समूचा मंदिर पुन्यहाम पुन्यहाम प्रियंताम प्रियंताम के जयकारों से गूंज उठा। सचिव हुक्मीचंद मेहता ने बताया कि पूजन के दौरान अखंड ज्योत एवं वार्षिक अष्ठ प्रकार के पूजन के चढ़ावे बोले गए। कार्यक्रम में विधिकारक महेश भंडारी ने मधुर भजनो की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में प्रदीप गांग, बिलमचंद मेहता,अशोक पारख,महेंद्र, नरेंद्र, पंकज रांका, अनिल छाजेड़,संदीप बोथरा,किशोर पारख,शांतिलाल बाफना, कन्हैयालाल धोका, मीठालाल बालड़, जस्वन्तराज रांका, सुमन,लीला,रुचिता,संगीता सहित सैकड़ों श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे।