जनकल्याणकारी योजनाओं पर विशेष सगोष्ठी आयोजित
जोधपुर। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो जोधपुर द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोरानाडा के सहयोग से कोरोना वैक्सीन, स्वच्छ भारत पर जन-जागरूकता कार्यक्रम व संगोष्ठी आयोजित की गई।
इस अवसर पर संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य रामकरण ने बताया कि कोविड टीकाकरण के लिए सरकार द्वारा प्रथमचरण में स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया जा रहा हैं, धीरे-धीरे आमजन का टीककरण भी किया जाएगा। जब विद्यार्थियों एवं युवाओं की बारी आए तब सभी अपना टीकाकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने सभी नागरिकों एवं युवाओं और विद्यार्थियों से मेरी अपील हैं कि मास्क लगाना, दो गज की दूरी रखना, नियमित रूप से अपने हाथो को धोना सभी इनकी पालना जरूर करें। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के व्याख्यता राकेश कुमार ने युवा पीढ़ी से आग्रह किया कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं पात्र नागरिकों के लिए बहुत उपयोगी है, जरूरत हैं इससे जुडक़र लाभ लेने की। इस अवसर पर विभाग द्वारा एक मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कोविड-टीकाकरण, स्वच्छता एवं सडक़ सुरक्षा पर आयोजित की गई, जिसमें सफल प्रतिभागियों को विभाग द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। साथ ही विभाग द्वारा फैलेक्स प्रदर्शनी एवं कोविड-19 की शपथ भी ली गई और प्रचार सामग्री भी वितरण की गई। विभाग द्वारा लगाई गई फलैक्स प्रदर्शनी को विधार्थियों ने बढ़-चढ़ कर देखा और आकर्षण का केन्द्र रही।