ग्राम विकास अधिकारी संघ का सत्याग्रह आंदोलन, किया आभार प्रकट सभा का आयोजन
सिरोही (जयन्तिलाल दाणा)। राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ की मांगों को लेकर चल रहे सत्याग्रह आंदोलन की क्रम में जिले की समस्त पंचायत समिति मुख्यालयों पर सत्याग्रह आंदोलन यज्ञ व आभार प्रकट सभा का आयोजन किया गया। ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग की निम्न मांगे वेतन विसंगति, चयनित वेतनमान, ग्रेड पे, जिला स्थानांतरण, नीति निर्माण को लेकर सत्याग्रह आंदोलन किया जा रहा है। इसके लिए जिले की समस्त पंचायत समितियों के साथ पंचायत समिति सिरोही में सत्याग्रह यज्ञ का आयोजन किया गया। साथ ही ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग की दो मांगे ग्राम सेवक का पद नाम ग्राम विकास अधिकारी किया था, जिसका गजट नोटिफिकेशन जारी करने के राजस्थान सरकार की केबिनेट द्वारा अनुमोदित किया गया व ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग का 25 प्रतिशत विकास अधिकारी के पद पर पदोन्नति होने का प्रस्ताव भी केबिनेट द्वारा पारित करने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व राजस्थान सरकार का आभार प्रकट किया गया। इस दरम्यान ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष जोगेश टेलर के नेतृत्व में सत्याग्रह व आभार प्रकट यज्ञ का आयोजन पंचायत समिति मुख्यालय सिरोही पर किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष नारायणलाल राणा, महामंत्री वीसाराम सुथार, ब्लॉक उपाध्यक्ष श्रवण विश्नोई, जिला कोषाध्यक्ष चंदुलाल, फाऊलाल सुथार समेत भरत नागर, भरत कुंड़ला, भरत घांची, भारताराम, संतरा मीणा, सीमा आढा, चम्पत प्रजापत, प्रकाश कुमार, प्रशांत कुमार, कार्तिक सिंदल, सोहनलाल परमार समेत समस्त ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित थे।