खिलाड़ियों को रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य
सिरोही, 13 फरवरी (जयन्तिलाल दाणा)। हॉकी इंडिया व हॉकी राजस्थान के निर्देशन में सिरोही जिले के सभी खिलाड़ियों को रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है, जो खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाएगा वे खिलाड़ी जिला राज्य वह राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने में असमर्थ होगा। हॉकी सिरोही के सचिव रंजी स्मिथ ने बताया कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले हॉकी के खिलाड़ी सब जूनियर, जूनियर व सीनियर खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए हॉकी इंडिया के निर्देशानुसार रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। हॉकी राजस्थान के महासचिव मित्रानंद पुनिया के अनुसार जयपुर में आयोजित सब जूनियर हॉकी ट्रायल का आयोजन विश्वविद्यालय खेल मैदान पर 16 फरवरी को आयोजित होगी, जिन खिलाड़ियों को ट्रायल प्रतियोगिता में भाग लेना है वह खिलाड़ी अपनी रजिस्ट्रेशन करवाकर एक प्रति हॉकी सिरोही के सचिव को प्रस्तुत कर एक प्रति प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपने पास रखें, जिन खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए होगा। यदि किसी भी खिलाड़ी को रजिस्ट्रेशन करवाने में समस्या हो तो वह अश्विन कुमार माली रामपुरा, हितेश प्रजापत पालड़ी आर, डोडुआ में आशा कुमारी, तरुण कुमार खंडेलवाल सिरोही से संपर्क कर सकते है।