केंद्रीय कारागृह का निरीक्षण किया
जोधपुर। किशोर न्याय बोर्ड जोधपुर के सदस्यों ने किशोर न्याय बोर्ड के प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार केंद्रीय कारागृह का निरीक्षण किया। बोर्ड सदस्य बबीता शर्मा व जय भाटी ने बताया कि किशोर न्याय अधिनियम 2015 के तहत निरीक्षण किया जाना निर्धारित है। निरीक्षण का उद्देश्य ऐसे बंदियों जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम है उनके उम्र संबंधित दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की गई। केंद्रीय कारागृह के जेलर जगदीश पूनिया द्वारा निर्देशित उप कारापाल मुकेश जारोटिया के साथ कारागृह का निरीक्षण किया। इसके साथ ही महिला बंदीगृह का निरीक्षण कर जेलर सरोज विश्नोई से जानकारी ली। वहीं प्रथम दृष्टया में नाबालिग दिखने वाले बंदियों के बारे में जानकारी जुटाई। इसके साथ ही उम्र संबंधित दस्तावेजों की जांच में अगर कोई बंदी नाबालिग पाया जाता है तो संबंधित थानाधिकारी को निर्देशित किया जाएगा कि उसे किशोर न्याय बोर्ड जोधपुर के समक्ष पेश किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई के परामर्शदाता महेश सारस्वत सहित जेल के स्टॉफ उपस्थित रहें।