राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह में बढ़ चढ़कर दिया समर्पण
सिरोही। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निर्माण को लेकर सिरोही नगर में भद्रकरनगर, बालाजी कॉलोनी एवं विवेकानंद बस्ती में राम भक्तों की टोली ने घर घर जाकर ढोल थाली के साथ जय श्रीराम के नारे लगाते हुए उत्साह के साथ धन संग्रह का कार्य किया। बस्ती क्रमांक छह के प्रभारी श्रवण पुरोहित ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ निधि समर्पण अभियान जोरों पर चल रहा है। उन्होंने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के पुनीत कार्य मे लोग बढ़ चढ़कर समर्पण कर रहे है। रोहित खत्री ने बताया कि श्रीराम मंदिर निर्माण का इंतजार था, वो अब खत्म हुआ है इसलिए हर परिवार बढ़ चढ़कर अपनी शक्ति व सामर्थ्य के अनुसार धन समर्पण कर रहे है। इस अवसर पर चिराग रावल, मनीष पुरोहित, बाबूसिंह माकरोडा, चेतन्य रावल, अरविंद प्रजापत, हेमराज चौधरी, अशोक चौधरी, शांतिलाल माली, अर्जुन माली, रमेश चौधरी, दलपत चौधरी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।