शिविर में 329 मरीज लाभान्वित

जोधपुर। कमला नेहरू नगर स्थित माई ख़दीजा हॉस्पीटल एण्ड रिसर्च सेन्टर, जम-जम युवा विकास समिति व फैज-ए-आम विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में प्रतापनगर स्थित नूरानी मदरसे में एक नि:शुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया।
कैम्प संयोजक ने बताया कि मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सेासायटी के विशेष सहयोग से संचालित हुये इस कैम्प में सामान्य बीमारी, स्त्री रोग, शिशु रोग, मौसमी बीमारी, पुरानी व जटिल बीमारियों के करीब 329 मरीज लाभान्वित हुये। सभी को नि: शुल्क दवाईया, शुगर, ईसीजी, बीपी सहित सभी जांच फ्री उपलब्ध कराई गई। शिविर में फिजीशियन डॉ कैलाश आसेरी, यूनानी डॉ जीशान, दन्त रोग विशेषज्ञ डॉ मिन्हाज, यूनानी डॉ अस्मा मेहर, डॉ गुलनाज शेख, डॉ अफसाना फिजियोथेरेपिस्ट व डॉ आयशा फिजियोथेरेपिस्ट ने अपनी सेवाएं प्रदान की।
कैम्प की सफलता में मुख्य रूप से हारून शाह, दाउद खान, मोहम्मद एहसान, रशीद खान, मोहसिन खान, युनूस अंसारी, मो. फारूक, जहुर मोहम्मद, हारुन अब्बासी, रुस्तम अली अब्बासी, मो. सदीक, इरफान अंसारी सहित समिति के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
सोसायटी के जनरल सेक्रेट्री निसार अहमद खिलजी, हॉस्पीटल के मेडिकल एडवाइजर फिरोज अहमद काजी, हॉस्पीटल के डायरेक्टर जितेन्द्र खत्री, सुपरवाइजर अब्दुल मुताली, फार्मासिस्ट मोहम्मद आसिफ, नर्सिंग स्टॉफ मोहम्मद इमरान, पुष्पा, इमरान सहित नर्सिंग स्टूडेन्ट सोनू, नासिर, आसिफ, सायमा, भानूश्री, पूजा की मेडिकल कैम्प में मुख्य भूमिका रही।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button