जैन समाज का धरना 12 को

जोधपुर।  महावीर जैन नवयुवक मंडल एवं भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के तत्वावधान में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव महावीर जयंती के पावन अवसर पर राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2020-2021 आयोजित की जा रही है जिस कारण जैन समाज में रोष व्याप्त है, उस संदर्भ में जैन समाज की सभी संस्थाओं की सामूहिक बैठक प्रकाश मेहता की अध्यक्षता में पावटा स्थित भगवान महावीर उद्यान सभागार में आयोजित हुई।
सचिव मितेश जैन ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा जैन समाज के बड़े पर्व महावीर जयंती के दिन राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा रीट 2020-2021 का आयोजन किया जा रहा है जिससे सम्पूर्ण जैन समाज मे रोष व्याप्त है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 12 फरवरी को जिलाधीश कार्यालय के सामने प्रात: 11.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक अहिंसात्मक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा व उसके पश्चात मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री आदि मंत्रियों को जिला कलक्टर के माध्यम से ज्ञापन दिया जाएगा।
बैठक को कानराज मोहनोत, दीपक गोधा, पवन मेहता, तरुण कटारिया, मिठूलाल डागा जतनराज कोठारी, अमित धारीवाल, सोहन मेहता प्रवीण कुम्भट, अमित सिंघवी, आशीष गुलेच्छा, मनीष लोढ़ा अनिल सिंघवी, राहुल कोठारी, सुनील कुमार बैद, धवल कोठारी, अक्षय जैन, चन्द्रेश लोढ़ा, अभिषेक मेहता, सुरेन्द्र नन्दावत, पुरषोत्तम मालू ने बैठक को संबोधित किया। आभार ज्ञापन तरुण कटारिया व बैठक का संचालन सचिव मितेश जैन ने किया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button