शिविर में कई लोगों की जांच की

जोधपुर। सिन्धी मेहर मुस्लिम समाज के सामुदायिक भवन में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन आरएसवी ईएनटी हॉस्पीटल के सहयोग से किया गया। स्वास्थ्य जांच के विशेषज्ञ व कान, नाक व गला रोग के डॉ. सौरभ विजयवर्गीय, डॉ रविन्द्र सोनी व उनकी टीम के पीआरओ मोहम्मद इमरान व जितेन्द्र सिंह ने कैम्प में सेवाएं देते हुए कई मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। कैम्प का आयाजन मेहर समाज की कमेटी, सामुदायिक भवन सिवांची गेट व आरएसवी ईएनटी अस्पताल के नेतृत्व में किया गया। आखिर में मेहर समाज के अध्यक्ष दिलावर खां व सामुदायिक भवन के अध्यक्ष सोहेल खान, पार्षद शहाबुद्दीन खान व समस्त मेहर समाज व इनकी कमेटी द्वारा डॉक्टरों व इनकी टीम को साफा व माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button