सामूहिक विवाह सम्मेलन के उपहार वितरित किए
जोधपुर। संस्कृति बाल सेवा संस्थान की सामूहिक विवाह सम्मेलन के उपहार वितरित किए गए। एडवोकेट संजीव व्यास ने बताया कि संस्था के अध्यक्ष सुनीता शर्मा, मुख्य आयोजक ओमप्रकाश मीना, सागर छंगाणी, मनजीत चौहान, सुनील ओझा, ताहिर अंसारी, दीनदयाल पुरोहित द्वारा सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन बसंत पंचमी पर होगा। इस अवसर पर आयोजित विवाह के लिये संस्था की ओर से दी जाने वाली उपहार सामग्री का वितरण किया गया। इसमें 11 जोड़ो व उनके परिवार जनों को सोने के मंगल सूत्र, नाथ, बाली, चांदी की पायल, पलंग सेट, ड्रेसिंग टेबल, टीवी, हाथ घडी सेट और घर परिवार का समान तथा पांच लाख रुपये का दुर्घटना बीमा पॉलिसी बांड उपहार के रूप में देकर शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में घनश्याम सारस्वत, जीयाराम विश्नोई, नीरज मीना, रोहित, धनमेंद्र, सुरेंद्र, मनोज जोशी, एरिस्टो बृजमोहन आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने सहयोग किया।