साहित्यकार भंडारी की पुस्तक आत्म चिंतन का वर्चुअल लोकार्पण
जोधपुर। लेखक व साहित्यकार यशवंत भंडारी द्वारा लिखित पुस्तक आत्म चिंतन का वर्चुअल लोकार्पण समारोहपूर्वक किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व नरेश गजसिंह थे। जूम एप के माध्यम से हुए आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतरारष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीश दलबीर भंडारी तथा रोटरी इंटरनेशनल के निर्वाचित अध्यक्ष शेखर मेहता उपस्थित रहे। लेखक यशवंतचंद भंडारी ने अपनी चैथी प्रकाशित पुस्तक आत्म चिंतन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मानव सेवा व कल्याण के लिए पुस्तक नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके राहुल सिंघवी, प्रियेश भंडारी, विनोद भाटिया, विकास बालिया, ऋतु मोहनोत, वीणा संकलेचा, एलोरा, प्रियल, मनीष चतुर्वेदी, देव भंडारी, डॉ. अजीत कोठारी, सीएस लोढा व नीतू मेहता ने विमोचित पुस्तक पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन ईरा सिसोदिया व पुनीत राव ने किया। उल्लेखनीय है कि यशवंत भंडारी की ओर से इससे पूर्व आत्म चेतना, आत्म मंथन व आसान राहें विषयक पुस्तक का लेखन व प्रकाशन किया जा चुका है।