भाजपा की जिला बैठक आज
सिरोही। भाजपा जिला बैठक जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित की अध्यक्षता में सोमवार दोपहर 1:00 बजे रीको में आयोजित की जाएगी। बैठक में पंचायती राज चुनाव, बजट धन्यवाद प्रस्ताव एवं प्रशिक्षण शिविर की तैयारिया को लेकर चर्चा की जाएगी।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि बैठक में सांसद,विधायक,पूर्व विधायक,पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा जिलाध्यक्ष, रहेंगे।