शिक्षकों की बकाया पदोन्नती करे सरकार: डिंगार
सिरोही। सिरोही, जयपुर व जोधपुर राजस्थान समग्र शिक्षक संघ के प्रेदशाध्यक्ष डॉ. उदयसिंह डिंगार ने शिक्षामंत्री गोविंदसिहं डोटासरा एवं टीएडी मंत्री अर्जुन बामणिया को अलग अलग ज्ञापन भेजकर शिक्षकों के बकाया पदोन्नती तत्काल करवाने की मांग की है। ज्ञापन में
उन्होंने बताया कि तृतीय श्रेणी अध्यापकों की द्वितीय श्रेणी में पदोन्नती कई संभागों में बकाया है। यह स्थिति भेदभावपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि टीएसपी क्षेत्र के अध्यापकों के पदोन्नती की स्थिति अत्यंत खेदपूर्ण है। उन्होंने अवगत करवाया कि टीएसपी क्षेत्र के सैक3ों अध्यापकों की डीपीसी तो विगत दो वर्षों से नहीं हुई है। ऐसे में अगली पदान्नती की पात्रता रखने वाले अध्यापक राज्य स्तरीय व्याख्याता पात्रता सूची में पिछड रहे है, जो अन्यायपूर्ण स्थिति है। उन्होंने नोन टीएसपी एवं टीएसपी क्षेत्र की बकाया पदान्नती तत्काल करवाने की मांग दोहराई है।