सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्वरूपगंज का किया औचक निरीक्षण
- उपलब्ध सुविधाओ का लिया जायजा और दिये आवश्यक निर्देश
सिरोही। जिले के आमजन को तक स्वास्थ्य सेवाए पहुंचाना चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का प्रमुख उद्देश्य है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के इस अहम उद्देश्य को सिरोही जिले के आम नागरिक तक विशेषकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लेने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार निरंतर रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा ले रहे हैं। इसी कड़ी में सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्वरूपगंज, ब्लॉक पिंडवाडा का औचक निरीक्षण किया। सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने चिकित्सा संस्थान के सेक्टर की कोरोना संक्रमण की स्थिति, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सभी राष्टंीय कार्यक्रम एवं योजना की स्थिति के बारे में चिकित्सा अधिकारी प्रभारी से जानकारी ली ओर कहा कि पीएचसी सेक्टर के सभी नागरिकों एवं मरीजों को समय पर सुविधा मिले यहीं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के इस अहम उद्देश्य है। सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने विभिन्न सरकारी चिकित्सा संस्थान में मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की गहराई से जानकारी लेकर अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। इस मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना व जांच योजना, मेडिकल बायो वेस्ट निस्तारण, साफ सफाई व स्टाफ की उपस्थिति संबंधित रिकॉर्ड का गहराई से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीसीएमओ डॉ. एसपी शर्मा साथ रहे।