लाइब्रेरी के लिए एक लाख की पुस्तकें भेंट करने की घोषणा
जोधपुर। सर प्रताप सीनियर सैकण्ड्री स्कूल एवं सर प्रताप विधि कॉलेज की ओर से माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान एवं नवशिक्षा समाज के पूर्व अध्यक्ष तथा लाचू मेमोरियल कॉलेज ऑफ साइन्स के पूर्व प्राचार्य प्रो. जीवनलाल माथुर की 90वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके वक्ताओं ने उनके द्वारा शिक्षा के उत्थान के लिये किए अमूल्य योगदान को याद किया। प्रो. जीवनलाल माथुर के पुत्र प्रो. संजय माथुर ने सर प्रताप लॉ कॉलेज की लाइब्रेरी में एक लाख कीमत की पुस्तकें भेंट करने की घोषणा की।
नवशिक्षा समाज के अध्यक्ष गिरीश माथुर ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके इस योगदान से महाविद्यालय के एक हजार छात्र लाभांवित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रो. जीवनलाल शिक्षा जगत में सबसे लम्बी अवधि तक विभिन्न पदों पर रहें। शिक्षा के प्रति समर्पण ऐसा था कि वे जीवन के अंतिम पड़ाव में भी ऑडियो क्लिप के माध्यम से मार्गदर्शन करते रहे। उसी का परिणाम है कि आज सर प्रताप महाविद्यालय निजी क्षेत्र में शिखर पर है। कॉलेज के प्राचार्य एवं निदेशक डॉ. शम्भु सिंह राठौड़ ने कहा प्रो. माथुर का जीवन प्रेरणादायक रहा है। इस अवसर पर नव शिक्षा समाज के संयुक्त सचिव महेशचन्द्र माथुर, सदस्य देशदीप माथुर, मुकेश माथुर, पार्षद विक्रम सिंह पंवार, अजय माथुर, संजय माथुर, व्याख्याता डॉ. अंकुर सिंह पंवार, डॉ. प्रमिला शाह, खुशब ुमाथुर, सुरभित माथुर, राजीव माथुर, अंकुर माथुर, अनिश माथुर, बीके सिंह, शंकर सिंह व दशरथ सिंह अनेक गणमान्य उपस्थित थे।