मीना बने प्रदेश प्रचार मंत्री
सिरोही। राजस्थान समग्र शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. उदयसिंह डिंगार ने संगठन के विधान में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए दौसा निवासी रामजीलाल मीना वरिष्ठ अध्यापक को समग्र शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रचार मंत्री पद पर नियुक्त किया गया है। रामजीलाल मीना एक कर्मठ कार्यकर्ता होने से संगठन के प्रचार-प्रसार में गति मिलेगी। प्रदेश प्रचार मंत्री को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उसकी प्रतिलिपि विभिन्न विभागीय अधिकारियों को भी प्रेषित की गई है। प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर रामजीलाल मीना ने संगठन के पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।