पूर्व राज्य मंत्री ओटाराम देवासी एवं भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी ने मोदी सरकार के आम बजट की की सराहना

सिरोही। आम बजट को लेकर पूर्व राज्यमंत्री ओटाराम देवासी एवम भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी ने आम बजट की सराहना की।
पूर्व राज्य मंत्री ओटाराम देवासी  ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को पाने के लिए भारत के उद्योग जगत का भी महत्वपूर्ण योगदान है। आर्थिक सुधारीकरण की दिशा में इस बजट में पूंजीगत निवेश के लिए ₹5.5लाख करोड़ रखे गए हैं, जिससे उद्योगों को मजबूती मिलेगी। साथ ही सरकारी बैंकों के लिए ₹20,000 करोड़ देने का निर्णय किया गया है। जो बहुत सराहनीय है।देवासी ने बताया कि एमएसपी बढ़ाकर उत्पादन लागत का डेढ़ गुनाह किया गया है।मोदी सरकार किसानों की भलाई के लिए प्रतिबंध है।
भाजपा जिलामीडिया चिराग रावल ने बताया कि यह बजट शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं जल कल्याणकारी योजनाओं को समर्पित इस बजट से देश के किसानों, गरीबों, मध्यम वर्गीय वेतनभोगी एवं व्यवसायीवर्ग को निश्चित रूप से बेहद लाभ मिलेगा साथ ही देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
 देवासी  ने कहा कि सभी के लिए घर रियायती दर पर उपलब्ध हो यह सरकार का टारगेट है।होम लोन के डेढ़ लाख रुपए तक की राशि पर ब्याज पर छूट की स्कीम 1 साल तक बढ़ाई गई। पेंशन से होने वाली कमाई पर अब टैक्स नहीं देना होगा देवासी ने यह मोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम बताया।
पूर्व जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी ने बताया कि यह आम नागरिक के विकास वाला बजट है।इस बजट से आम लोगो का जीवन स्तर सुधरेगा।चौधरी ने कहा कि इस बजट से रोजगार बढेगा।
चौधरी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाने का ऐलान इस बजट में किया गया है जिसके तहत शहरों में अमृत योजना को आगे बढ़ाया जाएगा। इसके लिए 2,87, 000 करोड़ रुपये जारी किए गए। इस योजना का बहुत बड़ा लाभ मारवाड़ सहित सम्पूर्ण पश्चिमी राजस्थान स्वच्छ पेयजल के रूप में मिलेगा ।
चौधरी ने कहा कि बजट के माध्यम से देश के उद्योग जगत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की तैयारी हो गयी है। देश में डेवलपमेंट फाइनेंसियल इंस्टीट्यूट बनाया जाएगा। रेलवे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, एनएचएआई के टोल रोड, एयरपोर्ट जैसे संसाधनों को असेट मोनेटाइजेशन मैनेजमेंट के दायरे में लाया जाएगा। समर्पित मालवाही गलियारा DFCC, कमीशनिंग के बाद ऑपरेशन ऐंड मेंटनेंस के साथ चालू होने से देश के उद्योग जगत को गति मिलेगी।
 यह बजट देश के बुनियादी ढांचागत विकास के साथ ही किसानों के उन्नयन के लिए, युवाओं के रोजगार एवं उद्योग जगत के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। देश की वर्तमान आवश्यकता के अनुसार देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने वाला बजट है।यह बजट देश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button