बेहतर प्रदर्शन करने वाले पीएनबी मंडल सम्मानित
जोधपुर। पंजाब नेशनल बैंक अंचल कार्यालय की ओर से दो दिवसीय अंचल स्तरीय मण्डल प्रमुख सम्मेलन आयोजित किया गया। अंचल प्रमुख अमित श्रीवास्तव ने जोधपुर अंचल के अधीन आने वाले मंडलों के बिजनेस की विभिन्न मानकों पर समीक्षा करते हुए कहा कि कोरोनाकाल में लॉकडाउन के बाद अब अर्थव्यवस्था सुधार की ओर है। वित्तीय गतिविधियों में हो रही वृद्धि के मद्देनजर बैंक बिजनेस में बढ़ोतरी के अवसर तलाशने चाहिए। उप अंचल प्रमुख दिनेश मित्तल ने तिमाही आधार पर बैंक बिजनेस के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रयास करने के लिए कहा। इस दौरान भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी सभी दिशानिर्देशों की पूर्ण अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैंक के लक्ष्यों के लिए तिमाही या वर्ष के अंत तक का इंतजार किए बिना लगातार अच्छे बिजनेस के लिए प्रयास करने को कहा। सम्मेलन में विभिन्न व्यावसायिक मानकों पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले मंडलों व वर्टिकल को सम्मानित किया गया। सम्मेलन में अंचल कार्यालय सहित अंचल स्तरीय वर्टिकल्स, अंचल जोखिम प्रबंधन विभाग, अंचल अंवेक्षण विभाग, अंचल वसूली विभाग, अंचल अनुपलना विभाग भी उपस्थित थे।