जेपीएनटी ने किया एसटीएफ टीम का सम्मान
जोधपुर। जोधपुर प्रदूषण निवारण ट्रस्ट की ओर से स्पेशल टास्क फोर्स के प्रभारी सहित टीम सदस्यों का सम्मान किया गया। जेपीएनटी के मैनेजिंग ट्रस्टी जीके गर्ग ने बताया कि ट्रस्ट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एसटीएफ प्रभारी रहे एडिशनल एसपी सुनिल पंवार व उनकी पूरी टीम का माल्यार्पण कर व मोमेन्टो भेंटकर सम्मान किया गया। उन्होंने बताया कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश पर करीब 20 माह पहले गठित स्पेशल टास्ट फोर्स (एसटीएफ) का गठन किया गया था, एसटीएफ ने औद्योगिक व ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से संचालित हो रही टेक्सटाइल इकाइयों पर कार्यवाही की। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ट्रस्टी मनोहर खत्री ने बताया कि हाल ही में एनजीटी ने एसटीएफ को निरस्त किया है। इस समयावधि में एसटीएफ टीम के सहयोग के लिए प्रभारी सहित टीम का स्वागत किया गया कार्यक्रम में ट्रस्ट के एक्जीक्यूटिव ट्रस्टी ज्ञानीराम मालू सहित जसराज बोथरा, श्रीकांत शर्मा आदि उद्यमी उपस्थित थे।