विधायक लोढा ने निवेशकर्ताओं से की अपील
सिरोही। शिवगंज सिरोही विधानसभा क्षेत्र के विधायक संयम लोढा ने निवेशकर्ताओं को सहकारिता विभाग के राज सहकार पोर्टल पर अपना परिवाद दर्ज करवाने के लिए अपील जारी की है। जारी अपील में विधायक संयम लोढा ने निवेशकर्ताओं से जिले में पंजीकृत क्रेडिट को-ऑपरेटिव समितियों में धन राशि निवेशित की गई थी, लेकिन क्रेडिट को ऑपरेटिव समितियां वर्तमान में अवसायन में आने से व बंद होने से उनको जमा धन राशि का भुगतान नहीं हो रहा है, उन निवेशकर्ताओं को सहकारिता विभाग के राज सहकार पोर्टर पर ईमित्र अथवा अपने स्वयं के मोबाईल द्वारा अपनी स्वयं की एसएसओ आईडी के माध्यम से अपना परिवाद दर्ज करवा सकते है। परिवाद दर्ज करवाते समय अपनी निवेशित राशि का संपूर्ण विवरण यथा क्रेडिट को-ऑपरेटिव समिति का नाम, सदस्यता संख्या, निवेशित राशि का प्रमाण, आधार कार्ड की प्रति एवं सोसायटी द्वारा पासबुक जारी की गई है तो उसकी प्रति राज सहकार पोर्टल पर अपलोड करे, जिससे ऐसी क्रेडिट को-ऑपरेटिव समितियों के विरुद्ध राजस्थान सरकार के सहकारिता विभाग द्वारा निवेशकर्ताओं की तरफ से संबंधित न्यायालय में इस्तगासा दर्ज करने की कार्यवाही की जा सके।