शिक्षकों की घर वापसी करे सरकार: डिंगार
सिरोही। राजस्थान समग्र शिक्षक संघ के अग्रवाल समाज भवन शिवगंज के समक्ष आयोजित बैठक में संगठन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. उदयसिंह डिंगार ने कहा कि कई वर्षों से गृह जिले को छोडकर दूरस्थ अन्य जिलों में कार्यरत शिक्षकों की सरकार को उनकों स्वयं के गृह जिलांे में तबादला कर घर वापसी करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि कई शिक्षकों को तो कई वर्षों से गृह जिले में स्थानांतरण का इंतजार हैं। सरकार से उनके जिला स्थानांतरण कर राहत दिलवाने की मांग की जाएगी। संगठन के ब्लाकॅ अध्यक्ष रतिराम गर्ग एवं जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामजीलाल मीना के नेतृत्व में पदाधिकारियों द्वारा नव निर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष का गर्म जोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर शेरसिहं मीना, कुसुम शर्मा, जितेन्द्र चौधरी, इंदरसिहं देवड़ा, वंदना चौहान, चेताराम, हरीराम गर्ग, मनोज कुमार, चुन्नीलाल, सुशीला चौधरी, चंदा सोनी, मांगीलाल, गुमानसिंह, डायाराम, ईश्वरसिंह, सुरेश कुमार, रामलाल मीना, बलवीर सिंह मूलचंद चौधरी आदि ने भी स्वागत किया।