पशुधन बचाओ रैली निकाली

जोधपुर। मंडल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय ने पशुधन बचाओ रैली को पीपाड रोड में झण्डी दिखाकर रवाना किया। उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा ने बताया कि मंडल रेल प्रबन्धक पाण्डेय ने नई दिशा में प्रकाश डालते हुए पशुओं के जीवन को बचाने के लिये सार्थक प्रयासों की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत रेल पटरियों पर दुर्घटनाग्रस्त होकर मर जाने वाले या घायल हो जाने वाले पशुओं को बचाने तथा रेल पटरियों से दूर रखने के लिये विभिन्न प्रयास किये जा रहे है। पशुधन को बचाने के लिये रेल लाइन के किनारे बसे लोगों के लिये जन जागरुकता अभियान चलाये जा रहें है। पीपाड रोड रेलवे स्टेशन पर सालवा खुर्द ग्राम पंचायत तथा महात्मा ज्योतिबा फुले युवा मंडल द्वारा आयोजित पशुधन बचाओ जनजागरण रैली को जोधपुर मंडल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर सालवा खुर्द पंचायत की सरपंच आनन्द कंवर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम में जीआरपी एसपी राशि डोगरा सहित वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय एमके मीणा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर सेन्ट्रल केआर चौधरी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबन्धक गजराज सिंह चारण, वरिष्ठ मंडल संकेत व दूरसंचार इंजीनियर अनुज कुमार तायल, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अरुण कुमार, मंडल सुरक्षा आयुक्त अनुराग मीणा, एसडीएम पीपाड़ शैतान सिंह राजपुरोहित भी मौजूद थे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button