मुख्यमंत्री गहलोत राजस्थान को देश का अग्रणी राज्य बनाने को प्रयत्नशील

सिरोही। विधायक संयम लोढा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए सतत प्रयत्नशील है और उन्होंने अनेक निर्णय कर राजस्थान को देश में सुशासन का एक मॉडल राज्य बनाया है। उन्हांेने कहा कि सिरोही जिला दिन दुगुनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है और इस गति को बढ़ाया जाएगा। लोढा सिरोही तहसील के फंुगणी में जालोर जिले के रामसिंह से फुंगणी सडक निर्माण कार्य के लिए 2 करोड 25 लाख रुपए की स्वीकृति पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। विधायक संयम लोढा ने ग्रामीणांे को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने किसानों की भलाई के नाम पर तीन ऐसे कानून पास किए है, जिसमें पूंजीपति अपनी मर्जी से चाहेे जितना माल अपने गौदाम में इकट्ठा कर सकेंगंे। इससे बाजार में जब माल कम होने से दाम बढ़ जाएंगे, तब वे बेचकर भारी मुनाफा कमाएंगे। इसी तरह पूंजीपति जब किसान से फसल का इकरार करेंगा और विवाद होगा तो किसान न्याय के लिए न्यायिक अदालत का दरवाजा नहीं खटा सकेेंगे। उन्होंने कहा जब भाजपा यह दावा कर रही है कि वो किसानों की भलाई के लिए कानून लाई है तो किसानों को कम से कम इतना पैसा तो मिलेगा ही यह बात कानून में शामिल करने पर भाजपा को एतराज क्यों हैं। लोढा ने कहा कि संविधान में किसी भी विषय पर कानून बनाने के स्पष्ट प्रावधान है। कृषि राज्य सूची में है, लेकिन इसके बावजूद संसद ने हो-हल्ले के बीच बिना चर्चा के ये काले कानून पारित कर संविधान की आत्मा को रौंद दिया हैं। इसमें सर्वोच्च न्यायालय को दायर याचिकाओं पर तत्काल सुनवाई करनी चाहिए।
इन्होंने किए अपने विचार व्यक्त
कार्यक्रम में फुंगणी सरपंच नेनसिंह राजपुरोहित, रामसिंह देवडा, तोलाराम मेघवाल, मोहन प्रजापत, नगाराम मेघवाल, पूर्व प्रधान नीतिराजसिंह देवडा, फुलसिंह पुरोहित, ब्लॉक अध्यक्ष किशोर पुरोहित, महिला जिलाध्यक्ष हेमलता शर्मा, प्रतापसिंह नून, खीमसिंह मोहब्बतनगर, ईश्वर पुरोहित, किशोरसिंह जैला, बरलूट सरपंच भरत माली, प्रताप मेघवाल, शांतिलाल पुरोहित, लक्ष्मण पुरोहित, प्रभाशंकर पुरोहित, शिवलाल घांची आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन सुरेश जुगनु ने किया। इससे पूर्व लोढा का कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल ढमाकों की गंूज के बीच जोरदार स्वागत किया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button