बालिकाओं को खाद्य सामग्री व ऊनी वस्त्र बांटे
जोधपुर। विकास परिषद मारवाड़ शाखा द्वारा महिला एवं बाल विकास सप्ताह मनाया जा रहा है जिसका ध्येय है बेटी है तो सृष्टि है। इसके अंतर्गत जोधपुर मारवाड़ शाखा महिला प्रकोष्ठ द्वारा एक कार्यक्रम सेवा कुंज बालिका छात्रावास सेवा भारती समिति में आयोजित हुआ। जोधपुर मारवाड़ शाखा की महिला प्रमुख सुधा गर्ग द्वारा संचालित कार्यक्रम में बालिकाओं को गुड़, चना, लोहे की कड़ाई, स्टेशनरी, ऊनी वस्त्र वितरित किए गए। शशि प्रभा जैन द्वारा हाइजीन पर व्याख्यान दिया गया। सुधा गर्ग द्वारा एनीमिया पर एक संबोधन दिया गया। बालिकाओं के लिए एक नृत्य नाटिका व भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। सभी बालिकाओं को पुरस्कार मारवाड़ शाखा अध्यक्ष नारायण रूप राय, शशि प्रभा जैन, सुधा गर्ग, मोना हरवानी व हर्ष कुमारी शर्मा के सौजन्य से जोधपुर मारवाड़ शाखा द्वारा प्रदान किए गए। बृजमोहन अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बालिकाओं द्वारा सुंदर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। बालिकाओं द्वारा नारी शक्ति व बालिकाओं को जीने के अधिकार संबंधी सुंदर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद की ओर से रेखा अग्रवाल, शशि प्रभा जैन, सुधा गर्ग, सह सचिव हर्ष कुमारी शर्मा, सचिव सूर्य प्रकाश शर्मा, आकाश चंद्र मेहता व कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा उपस्थित रहे तथा सेवा भारती की ओर से अशोक अग्रवाल, ओम प्रकाश धानु व सेवा समिति सदस्य कमलेश उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी भाग लेने वाले बालिकाओं व बच्चों को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया।