विहिप व बजरंग दल की जिला बैठक आयोजित
सिरोही। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला बैठक पणिहारी गार्डन में क्षेत्रीय अध्यक्ष भंवरसिंह चौधरी व जिला संरक्षक शिवराजसिंह देवड़ा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस मौके पर प्रांत अध्यक्ष राकेश राजगुरू ने कहा समृद्धि, सुरक्षा, सम्मान हिन्दू ही आगे लक्ष्य लेकर संतों के आशीर्वाद एवं डॉ. प्रवीण तोगड़िया के नेतृत्व में आज प्रांत व जिलों तक संगठन का विस्तार करके हिन्दू समाज कल हिन्दू ही आगे को लेकर आगे बढ़ रहा है। युवाओं में सामाजिक व समरसता जागृति ओर वीरता व गो रक्षा व हिन्दू बहन बेटियों की रक्षा के लिए राष्ट्रहित के लिए राष्ट्रीय बजरंग दल पूरे भारत व सिरोही जिले में तेजी से कार्य कर रहा है। इंडिया हेल्थ लाइन डॉ राजेश मालवीय ने कहा विश्व हिन्दू परिषद आयाम इंडिया हेल्थ लाइन द्वारा सिरोही या अन्य भारत कई जिलों में इंडिया हेल्थ लाइन गरीब हिन्दू के स्वास्थ्य का ख्याल व हर समय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने का कार्य कर रहा है। अंत में सिंदरथ निवासी परेश भाई रावल के निधन पर पांच मिनिट का मौन रख श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर हिमांशु राजपुरोहित, कुलदीप प्रजापति, शिवराज सिंह देवड़ा, गोविंदसिह डाबी, कमलसिह थुर, निरंजन राठौड, नरेश अग्रवाल, फूलचंद, मुकेश सेन, विकास पंडित, अशोक घांची, जयदीप राजपुरोहित, जितेंद सिह देवड़ा, मंगल कुमार मीणा, चेतन आर्य, रतन सिंह, जोधनाथ, अजय रावत, गोविंद सिंह, लवी शर्मा, सचिन माली, अरुण बावरी, गणेश प्रजापत, देवराज राणा, शैलेन्द्र सिंह, विनोद सेन, हितेश, प्रवीन सिंह, तुलसी, लक्ष्मण देवासी, बलवंत माली, दीक्षित गहलोत, मनीष समेत सैकड़ांे कार्यकर्ता उपस्थित थे।