स्थगित वेतन एवं महंगाई भत्ते के भुगतान की मांग

सिरोही। राजस्थान समग्र शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. उदयसिंह ड़िंगार ने राज्य के कार्मिकों एवं अधिकारियों के सरकार द्वारा माह मार्च 2020 में आधे माह का स्थगित किया गया वेतन एवं महंगाई भत्ते की तीन बकाया किश्तों के भुगतान करवाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मांग पत्र प्रेषित किया है। ज्ञापन मंे डॉ. डिंगार ने अवगत करवाया कि कोरोना महामारी के दौरान सरकार द्वारा राज्य कार्मिकों के माह मार्च 2020 के वेतन से आधे माह का वेतन महामारी की रोकथाम के मध्यनजर स्थगित किया गया था, जिसे कुछ समय पश्चात् भुगतान की बात कहीं गई थी। इसलिए उक्त बकाया वेतन का तत्काल भुगतान किया जाए। इसी प्रकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की तीन बकाया किश्तों माह जनवरी 2020, जुलाई 2020 एवं जनवरी 2021 को भी शीघ्र लागू करवाने एवं नियमानुसार एरियर भुगतान करवाने की मांग की है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button