नेताजी जयंति पर निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

सिरोही। नेताजी सुभाषचंद्र बोस राष्ट्रीय सेवा समिति एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नेताजी जयंति समारोह की 124वीं जयंति के जन कल्याणकारी रचनात्मक साप्ताहिक कार्यक्रमानुसार आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय अरविंद पैवेलियन के अंदर नेताजी के नाम निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर दीप माल्यार्पण राजेश त्रिवेदी प्रधानाचार्य आदर्श विद्या मंदिर एवं कार्यक्रम प्रभारी लुम्बाराम मेघवाल ने पुष्प अर्पित कर निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान अध्यापक नरेश कुमार मेघवाल ने कॉपीयों का निरीक्षण किया। प्रतियोगिता में छात्र श्रवण कुमार प्रथम रहे। इसी प्रकार द्वितीय स्थान पर हर्षवर्धनसिंह राठौड़, तृतीय स्थान पर अक्षय सुथार एवं सांत्वना पुरस्कार के रूप में पृथ्वी सिंह का चयन किया गया। इसी प्रकार निबंध प्रतियोगिता में किशोर प्रजापत प्रथम स्थान पर रहे व विघुराज खंड़ेलवाल एवं तृतीय स्थान पर पृथ्वीसिंह राजपूत विजेता रहे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button