कर्मचारी महासंघ की बैठक कल

जोधपुर। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ एसएम के प्रदेशाध्यक्ष राजाबाबू बोहरा के नेतृत्व में पे ग्रेड 3600 पर सरकार द्वारा कर्मचारियों से की जा रही रिकवरी पर विचार विमर्श कर आंदोलन की रूपरेखा निर्धारित करने के लिए बैठक का आयोजन किया जा रहा है। महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष राजाबाबू बोहरा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 3600 पे ग्रेड कर्मचारियों के वेतन से रिकवरी के विरोध व कर्मचारियों के रोष को देखते हुए 19 जनवरी को दोपहर 12 बजे रिक्तिया भैरूजी चौराहा स्थित राजस्थान जलदाय श्रमिक कर्मचारी महासंघ कार्यालय बैठक का आयोजन रखा गया है। इस रिकवरी के विरोध में महासंघ के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन जिला कलक्टर को सौंपा जाएगा।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button