यातायात मॉबिलिटी प्लान वेबसाइट पर प्रदर्शित

जोधपुर। भविष्य की आवश्यकताओं को मद्देनजर रखते हुए जोधपुर शहर में सुगम व सरल यातायात सुलभ कराने हेतु जेडीए आयुक्त एवं यातायात नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष कमर चौधरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में नगर निगम, पुलिस कमिश्नरेट, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, प्राधिकरण के सभी उच्च अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में जोधपुर शहर के समग्र मॉबिलिटी ड्राफ्ट प्लान पर विस्तृत चर्चा की गई।प्राधिकरण सचिव हरभान मीणा ने बताया कि संबंधित सभी विभागों से प्राप्त आवश्यक जानकारी एवं सुझावों के साथ जोधपुर शहर हेतु समग्र मॉबिलिटी ड्राफ्ट प्लान तैयार किया जाकर आमजन, विशिष्टगण बुद्धिजीवियों एवं जनप्रतिनिधियों की राय, सुझाव एवं उचित व उपयोगी आपत्तियां प्राप्त करने के लिए समग्र मॉबिलिटी ड्राफ्ट प्लान प्राधिकरण की वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दिया गया है।
प्राधिकरण के सचिव हरभान मीणा ने बताया कि सभी आमजन और विशिष्टगण एक माह के भीतर-भीतर शहर के समग्र एवं सुनियोजित विकास को ध्यान में रखते हुए सुगम यातयात हेतु समग्र मॉबिलिटी ड्राफ्ट प्लान का अवलोकन कर अपनी राय, सुझाव एवं आपत्तियां लिखित रूप में प्रस्तुत कर सकते है। प्राधिकरण सचिव ने कहा कि एक माह के भीतर प्राप्त विभिन्न सुझावों एवं आपत्तियों का अध्ययन कर ड्राफ्ट में आवश्यक संशोधन करते हुए शहर के समग्र मॉबिलिटी प्लान को अन्तिम रूप प्रदान कर आवश्यक कार्यवाही कर सक्षम स्वीकृति के बाद इसका गजट नोटिफिकेशन करवाया जाएगा।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button