सिनावडिय़ा निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
जोधपुर। झालामंड चौराहा स्थित पुरबिया प्रजापति छात्रावास संस्थान की नवीन कार्यकारिणी के चुनाव सुनील लोदवाल के नेतृत्व में संपन्न हुए। इसमें समाज द्वारा बालकिशन सिनावडिय़ा को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
समाज में उपस्थित समाज सेवकों द्वारा छात्रावास हित में उचित व्यवस्था और छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु शिक्षा कोष में धन संग्रह किया जाएगा व कोचिंग क्लासेज लगाई जाएगी। नवनियुक्त छात्रावास अध्यक्ष ने समाज शिक्षा विकास हेतु प्रचार-प्रसार करेंगे व समाज के भरोसे को कायम रखेंगे। पूर्व अध्यक्ष मुन्नालाल, जेठालाल, दुदाराम, नेनाराम, बाबूलाल, मंगलाराम, परसाराम बनावडिय़ा, दशरथ मूमल आदि उपस्थित थे।