सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के कार्य का निरीक्षण किया

जोधपुर। सीवरेज पानी के उपचारित करने को लेकर नगर निगम की ओर से बासनी बेंदा में बनाये जा रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के कार्य का नगर निगम आयुक्त दक्षिण डॉ अमित यादव ने निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
आयुक्त डॉ अमित यादव ने एसई विनोद व्यास, एक्सईएन आलोक माथुर के साथ सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की पूरी साइट का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने संवेदक फर्म को निर्धारित समय अवधि में गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य के दौरान सुरक्षा मापदंडों का ध्यान रखा जाए साथ ही क्वालिटी का विशेष ध्यान रखें। यादव ने बताया कि करीब 54 करोड रुपए की लागत से 40 एमएलडी का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनकर तैयार होगा, वही 15 साल के रखरखाव की जिम्मेदारी संवेदक फर्म की होगी, इसके लिए कुल ?7 करोड़ 46 लाख रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है। बासनी बेंदा में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनकर तैयार होने से शहर के सीवरेज पानी को उपचारित करने की समस्या काफी हद तक समाधान हो सकेगा।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button