गौमाताओं की सेवार्थ बनाई सात क्विंटल लापसी
जोधपुर। सुरपुरा बांध रोड पर स्थित दिव्या नगर धाम ट्रस्ट की ओर से गादीपति भरत कुमार दाधीच व परम संतों के सान्निध्य में गौमाताओं की सेवार्थ सात क्विंटल लापसी बनवाकर गौमाताओं को भोजन करवाया गया।
इस अवसर पर भरत कुमार दाधीच व घेवरचंद सारस्वत ने गौ माता की महिमा व सेवा पर प्रकाश डालकर सभी को गौसेवार्थ जागृत करने का प्रयास किया। भजन संध्या के अंतर्गत सुप्रसिद्ध भजन गायक कलाकारों भंवर गायणा, हर्ष माली, गजेंद्र राव, अशोक प्रजापति, शंभू राणा, पीयूष दाधीच ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति से माताराणी व सवाईसिंह दाता को रिझाने का प्रयास किया एवं भक्तों व श्रोताओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम में कमल जोशी, हरीसिंह चाडवास, छत्रसिंह देसूरिया, लक्ष्मणसिंह, विरमसिंह परिहार, मुकेश करेशिया, धीरेंद्र गहलोत, मनीष गहलोत, श्रीमती प्रेरणा दाधीच, श्रीमती सीमा शर्मा, श्रीमती सरिता करेशिया, श्रीमती शीला आसोपा, सीमा जोशी, कल्पना जोशी, दिपाली दाधीच, पूर्णिमा, सावित्री देवी, पूनम शर्मा, नीतू शर्मा, कुसुम आदि मौजूद थे। ट्रस्ट के शक्तिसिंह, अनिल दाधीच, नितेश दाधीच, रामचंद्र, सोहनलाल, राजू, मोहन राजपुरोहित, करणसिंह, चिमनाराम, नरपत भाटी, महावीर सांखला, नवीन दाधीच एवं भक्तगणों व गौभक्तों ने योगदान दिया।