धूमधाम से मनाई युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद की जंयती
सिरोही। राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच द्वारा प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद की जंयती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। प्रदेश प्रभारी सुरेन्द्र सिंह परावा ने कहा कि विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्त्रोत है। उन्होंने शिकागो धर्म सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करके देश का गौरव बढाया। आज की युवा पीढी को स्वामीजी के विचारों एवं आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। स्वामीजी का जीवन अनुकरणीय है। युवाओं को उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने समाज सेवा का संदेश दिया है। राष्ट्रप्रेम को परिभाषित किया है उनके अपने ज्ञान और संस्कारों से भारत का नाम विदेश में भी रोशन किया। आज भी उनका व्यक्तित्व विश्व पटल पर चमचमा रहा है। इस मौके पर राणाराम चौधरी, विशाल कुमार, राकेश माली, रघुवीर सिंह, तरूण कुमार, मुकेश सोलंकी, निर्मल माली, अर्जुन राणा, यशवंत कुमार, अमृत सुथार, बादल कुमार, प्रदीप धोरी, अरविंद सुथार, प्रकाश कुमार, हितेश कुमार, प्रमोद कुमार, हिम्मत और कई कार्यकर्ता मोजूद थे।