निधि संग्रहण अभियान को लेकर बैठक आयोजित

सिरोही। श्री राम के अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद द्वारा चलाए जा रहे निधि संग्रहण अभियान के तहत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के रेवदर उपखंड के सनवाडा मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंडल संयोजक दीपेंद्र सिंह पिथापूरा, सहसंयोजक नरसाराम चौधरी, मंडल पालक छगनलाल पुरोहित, मंडल कार्यवाह कसनाराम चौधरी, रणछोड़ राम चौधरी के नेतृत्व में निधि संग्रहण के लिए सनवाडा गांव के खेतलाजी मंदिर में बैठक कर रामभक्तों से ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग देने का आह्वान किया। बैठक में सनवाडा सरपंच महेंद्र हीरागर, उप सरपंच महिपाल सिंह देवडा, साध्वी सुखिया दीदी पाली एवं सनवाडा गांव के ग्रामवासी उपस्थित थे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button