बाकीदार का ऑटो रिक्शा कुर्क करने के आदेश
सिरोही। न्यायालय मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण एवं उपखंड अधिकारी द्वारा जारी आदेशों के तहत बाकीदार वचनाराम पुत्र मगनाराम एवं भंवरलाल पुत्र मगनाजी भील निवासी जावाल तहसील से बकाया राशि रुपए 1080361 वसूल करने के लिए थानाराम देवासी भू. अभिलेख निरीक्षक जावाल एवं थानाधिकारी पुलिस थाना, बरलूट व थानाधिकारी पुलिस थाना चौकी, जावाल को बाकीदार का ऑटो रिक्शा संख्या आर.जे.24पी.ए.2320 कब्जे राज लेने के आदेश न्यायालय तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªट सिरोही द्वारा जारी किए है। साथ ही थानाधिकारी पुलिस थाना बरलूट को तीन दिवस में की गई कार्यवाही से अवगत कराने के आदेश दिए है। साथ ही इसकी प्रति आवश्यक कार्यवाही के लिए उपखंड मजिस्ट्रेट सिरोही एवं पुलिस उप-अधीक्षक वृत सिरोही को भेजी गई है।