सिरोही में जरूरतमंदों को बांटे कंबल
सिरोही | जिंदगी एक मिशन संस्था सिरोही की ओर से गत 25 दिसम्बर से चलाई जा रही मुहिम अर्पण के तहत संस्था पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। संस्था की ओर से शहर से दूर खांबल रॉड पर निवास कर रहे ज़रुरतमंद लोगों को कम्बल ओर गर्म कपड़े बाटे। इस मौके संस्था अध्यक्ष रिक्षित सिंह कोटेसा, महेंद्र व प्रद्युम्न सिंह मौजूद थे। संस्था अध्यक्ष ने बताया कि संस्था की मुहिम अर्पण के साथ कई शहरवासी भी जुड़े है और असहाय लोगों तक कंबल व गर्म कपड़े पहुंचाने के लिए दे रहे है। ये आगामी 10 जनवरी तक जारी रहेगी।