भाजपा यह न समझे कि किसान अकेले है बच्चा बच्चा साथ देने को तैयार: लोढा

  • कैलाशनगर में किसान बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत किसान संवाद का आयोजन

सिरोही। विधायक संयम लोढा ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार हाल ही में पारित किए गए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानो के साथ दिल्ली की सीमाओं पर बर्बरतापूर्ण व्यवहार कर रही है। उन्हांेने कहा कि कडाके की ठंड में संघर्ष कर रहे किसानों पर आंसू गैस के गोले छोडे जा रहे है, लाठिया बरसायी जा रही है। पानी की बौछार कर उन्हे खदेडा जा रहा है। भाजपा यह न समझे की किसान अकेले है, देश का बच्चा बच्चा उनका साथ देने के लिये तैयार खडा है। लोढा कैलाशनगर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित किसान बचाओं, देश बचाओं अभियान के तहत आयोजित किसान संवाद में किसानो को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा बताए नए कानून किसानों के हितकर है तो उनके सहयोगी अकाली दल और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी गठबंधन छोडकर किसानों के आंदोलन में शामिल क्यों हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की है कि अपनी हठधर्मिता छोडे, तीनों कानून वापस ले और लोगों का टुट रहा विश्वास संभाले। लोढा ने कहा कि इन काले कृषि कानून को वापस लेने के चल रहे आंदोलन में तीन दर्जन किसान शहीद हो चुके है। चाहे जिस तरह भी लडना पडे मोदी सरकार को तीनो कानून वापस लेने पडेंगे।
इनकी रही उपस्थिति
यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रकाशराज मीणा, पूर्व जिला प्रमुख अनाराम बोराणा, पूर्व प्रधान अचलाराम माली, राजु रावल, रामलाल पुरोहित एवं अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। इस मौके पर लोढा ने ग्रामीणो की समस्या सुनी, तत्काल अधिकारियों को समाधान करने को कहा। इस मौके पर नारादरा सरपंच वेलाराम, कैलाशनगर सरपंच तेजाराम, सरपंच मोवनीदेवी, विक्रमसिंह, ब्लॉक अध्यक्ष हरीश राठौड, अचलाराम मेघवाल, धीराराम देवासी, दलपतसिंह, तेजाराम हिरागर इत्यादि मौजूद थे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button