कोविड-19 टीकाकरण का ड्राई रन का हुआ आयोजन

  • जिला अस्पताल के ड्राई रन का जिला कलेक्टर ने लिया जायजा

सिरोही। जिले में संस्थानों में कोविड-19 टीकाकरण का ड्राई रन हुआ। इसमें जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कृष्णगंज, ग्लोबल होस्पिटल आबू पर्वत में 25-25 लाभार्थियों को टीका लगाने का ड्राई रन किया गया। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद द्वारा जिला अस्पताल में जाकर तैयारियों का एवं ड्राई रन का निरीक्षण किया। निरीक्षण में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनीता थरेजा, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विवेक कुमार उपस्थित थे।
जिला कलेक्टर ने जानकारी ली कोविड-19 टीकाकरण का ड्राई रन में जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद ने पूरी प्रक्रिया को बारी की से देखा। इसमें उन्होंने डेटा वेरिफिकेशन, टीकाकरण की प्रक्रिया, टीकाकरण के बाद प्रतिकूल प्रभाव के प्रबंधन की जानकारी ली एवं लाभार्थियों से रूबरू हुए। उन्होंने कोविड-19 टीकाकरण का ड्राई रन की व्यवस्था की सहराना की।
सीएमएचओ ने दी जानकारी
सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि जिले में 3 सेंटर्स पर टीकाकरण के ड्राई रन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक लाभार्थी को डमी वैक्सीन लगाई गई। सेंटर पर 25-25 लाभार्थी का चयन किया गया। सबसे पहले लाभार्थी का वेरिफिकेशन हुआ। फिर रजिस्ट्रेशन कक्ष में पहुंचकर वहां मौजूद व्यक्ति को आईडी व मोबाइल पर आया मैसेज दिखाया। वेरिफायर ने आईडी व मैसेज चेक किया। इस प्रक्रिया में केवल 3 से 5 मिनट का समय लगा। इसी कक्ष में लाभार्थी के डमी वैक्सीन लगाई गई। डमी वैक्सीन लगने के बाद लाभार्थी को वेटिंग रूम में बैठाया गया। यहां मौजूद नर्सिंगकर्मी लाभार्थी का ऑक्सीजन सेचुरेशन व टैम्परेचर चेक करती रहीं। आधे घंटे बाद लाभार्थी को जाने को कहा गया। कोई भी तकलीफ होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी।
इनकी रही उपस्थिति
जिला अस्पताल ड्राई रन में डीपीएम राहुल माथूर, डॉ. जयप्रकाश कुमावत, डॉ. वीरेन्द्र माहात्मा, डॉ. दौलतराम प्रजापति, जिला आईईसी समन्वयक दिलावर खां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कृष्णगंज में उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (परिवार कल्याण) डॉ. महेश गौतम, डॉ. जेपी शर्मा व गलोबल अस्पताल आबू पर्वत में डॉक्टर के साथ नर्सिंग कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button