110 से अधिक देशों में निर्यात होते है जेसीबी उत्पाद: शेट्टी
जोधपुर। अर्थमूविंग एंड कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट में भारत की अग्रणी निर्माता कंपनी जेसीबी इंडिया लिमिटेड के उत्पाद 110 से अधिक देशों में निर्यात किए जाते है। भारत में पांच अत्याधुनिक कारखानों के साथ जेसीबी मेक इन इंडिया का प्रतीक है और एक आत्मनिर्भर भारत का दर्शन है। कंपनी आठ श्रेणियों में 60 से अधिक उत्पादों का विनिर्माण करता है। यह जानकारी कंपनी के सीईओ और प्रबंध निदेशक दीपक शेट्टी ने दी। वे आज पत्रकारो से वार्ता कर रहे थे।
मंडोर नौ मील स्थित मयंक इक्विप्मेंट्स की नई शाखा के उद्घाटन अवसर पर शेट्टी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौर में भी जेसीबी के एप्प पर पार्टस खरीद पर 375 प्रतिशत ग्रोथ दर्ज की गई है। जेसीबी के 60 से अधिक डीलरों और विश्व स्तर के उत्पाद समर्थन के लिए 705 आउटलेट के साथ व्यापक डीलर नेटवर्क है। कंपनी के विश्वभर के निर्यात का जिम्मा जयपुर शाखा पर है, जहां 30 प्रतिशत से अधिक महिलाएं कार्यरत है। जेसीबी मानकीकृत प्रणालियों और प्रक्रियाओं से सुसज्जित, परिचालन लाइव लिंक कमांड सेंटर, ग्राहकों को 24 घंटे सहायता उपलब्ध कराने के साथ आधुनिक तकनीक व नए कार्य क्षेत्र में इनोवेशन के लिए जानी जाती है। इस अवसर पर मयंक इक्विप्मेंट्स के एमडी नवीन कपूर ने नई 3 एस सुविधा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 22 हजार वर्ग फु ट के नए परिसर में जेसीबी के 3 से 38 टन के उत्पादों और सेवाओं की श्रृंखला आमजन के लिए उपलब्ध रहेगी।