दो जागरूकता रथ गुरूवार सवेरे नगरीय क्षेत्रों के लिए रवाना किए गए

पाली। कोरोना महामारी के संक्रमण से आमजन को जागरूक करने के मकसद से सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की और से दो जागरूकता रथ गुरूवार सवेरे नगरीय क्षेत्रों के लिए रवाना किए गए। जिला कलक्टर अंश दीप एवं नवनियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत ने जागरूकता रथों को हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया। कोरोना महामारी के संक्रमण का दायरा फैलने के बाद से पाली जिले के नगरीय क्षेत्रों समेत ग्रामीण इलाकों में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की और से महामारी से बचाव के प्रति जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत जिले के दूरदराज इलाकों तक महामारी के प्रभाव, इससे बचाव के उपाय तथा सावधानी व सतर्कता बरतने के जागरूकता संदेश प्रचारित करने के साथ पैम्पलेट, पोस्टर, सनबोर्ड तथा बैनर्स के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जा रहा है। इसी कडी में पाली शहर की नगरीय सीमा में आमजन को कोविड़ 19 के प्रभावों तथा बचाव के लिए ऐहतियातन उपायों की जानकारी देने के उद्देश्य से गुरूवार सवेरे दो जागरूकता रथ रवाना किए गए।
जागरूकता रथ रवाना करने के बाद जिला कलक्टर अंश दीप ने कहा कि कोरोना महामारी के संक्रमण पर काबू पाने के लिए पाली जिले ने चिकित्सा कर्मियों के साथ विभिन्न विभागों के समन्वय से बीते दिनों अच्छी मेहनत की है इस कारण लगातार बढ़ रहे कोरोना के आंकड़ों पर अब लगाम लगाई जानी सम्भव हो सकी है। राज्य सरकार के निर्देशों पर जिले में कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन की भी पूरी तैयारियां की जा चुकी है। जब भी वैक्सीन पाली पहुंचेगी तब राज्य सरकार की गाईडलाईन के अनुरूप कोरोना वाॅरियर्स तथा चिन्हित लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
फोटो केप्शन 01 –

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button