प्रदर्शनी से विद्यार्थियों को किया जागरूक

जोधपुर। क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो व इग्नू द्वारा ग्राम कांकाणी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोविड-19 के उचित व्यवहार के बारे में प्रदर्शनी के माध्यम से छात्र-छात्राओं को जागरूकता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी आशीष वर्मा ने बताया कि केन्द्र सरकार ने आमजन के लिए विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया है। सभी को योजनाओं के बारे में जागरूक रहने की आवश्यकता है। सभी को कोरोना संकमण से बचाव के लिए घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाए रखना, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना, नियमित रूप से साबुन से हाथ धोते रहना चाहिए। इसके साथ ही कोरोना संकमण से बचाव के लिए आवश्यक जानकारियों पर ध्यान रखने की जरूरत है।
इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ अजय वर्धन आचार्य ने कहा कि कोरोना जागरूकता के लिए अपने साथ-साथ अपने आसपास के सभी लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए तत्पर रहना चाहिए। अपने साथ-साथ अपने परिजन और गांवों के सभी लोगों को कोरोना बचाव के महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी व सावधानियों के लिए प्रेरित करना चाहिए।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कांकाणी की प्रधानाचार्या पूजा चौधरी ने विद्यार्थियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान की साथ ही कोरोना संक्रमण की रोकथाम में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। इस अवसर पर मौखिक प्रतियोगिता का आयोजन भी करवाया गया। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button